फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पहुंचे विदेशी पायलट, होने वाली है पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप

Mon, 17 Oct 2016 09:55 AM IST
राजकुमार सूद/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया भर में दूसरे स्थान पर आने वाली बीड़ बिलिंग घाटी में एक दर्जन देशों के तीन दर्जन से अधिक विदेशी पायलटों ने दस्तक दे दी है।
विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड के मध्य होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सुरक्षा कारणों से बिलिंग घाटी में 18 अक्तूबर तक फ्लाइंग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होने के कारण पायलट 18 के बाद नियमित तौर पर उड़ानों का सिलसिला शुरू करेंगे।

रूस, अफ्रीका, जर्मनी, ब्रिटिश, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड आदि देशों के पायलटों ने उड़ान के लिए आवेदन किया है। वहीं एफएआई (फेडरेशन एयरोनेटिक इंडिया) के अनुसार इस मर्तबा घाटी में नेशनल एक्यूरेसी चैंपियनशिप कैट टू का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


11 से 14 नवंबर के मध्य होने वाली प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी और नेशनल ओपन होने के कारण विदेशी पायलट भी प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। सीजन की शुरुआत होने के बाद घाटी में रौनक लौटने लगी है।

वहीं 20 अक्तूबर के बाद 50 से अधिक विदेशी पायलट के आने की उम्मीद जताई जा रही है। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन प्रयासरत है। उधर, एसडीएम सुनयना शर्मा ने बताया कि 18 अक्तूबर के बाद ही पायलटों को उड़ान भरने की अनुमति मिल सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें