फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप: ओवरऑल प्रतियोगिता में नेपाल के अमन थापा और बीड़ के चित्र सिंह सबसे आगे

Sat, 08 Apr 2023 07:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

 चौथे दिन के खेल के समापन पर बीड़ के अमित कुमार तीन अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर चार पायलटों ने टाई किया।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानवीय परिंदों के साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व में दूसरे स्थान पर आने वाली बीड़ बिलिंग घाटी में चल रहे पैराग्लाइडिंग एकुरेशी प्री वर्ल्ड कप के चौथे दिन मौसम उड़ानों के लिए अनुकूल रहने पर सुबह 8:00 बजे के बाद विंडो ओपन हुई। चौथे दिन के खेल के समापन पर बीड़ के अमित कुमार तीन अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर चार पायलटों ने टाई किया। इनमें नेपाल के अमन थापा, बीड़ के रंजीत कुमार, नेपाल के ही विशाल थापा और स्पेन के डेविड चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि नेपाल के सनिज पांच अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रवक्ता एडवोकेट अंकित सूद ने बताया कि ओवरऑल प्रतियोगिता में नेपाल के अमन थापा 32 अंक लेकर पहले स्थान पर, बीड के चित्र सिंह 69 अंक लेकर दूसरे स्थान पर और बीड़ के ही सोहन लाल 76 अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। भारतीय वर्ग में पुरुषों में चित्र सिंह 69 अंक लेकर प्रथम स्थान पर, सोहन लाल 76 अंक लेकर दूसरे स्थान पर और रंजीत सिंह 96 अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। भारतीय महिलाओं में अलीशा कटोच 1,408 अंक लेकर पहले स्थान पर, गुजरात की सुरभि छाबड़ा 3,108 अंक लेकर दूसरे स्थान पर और नितिशा सेठिया 3,121 अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

महिलाओं के ओवरऑल वर्ग में भारत की अलीशा कटोच 1,408 अंक लेकर पहले स्थान पर, नेपाल की रीता श्रेष्ठा 2,089 लेकर दूसरे स्थान पर और गुजरात की सुरभि छाबड़ा 3,108 अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन टॉप में चल रहे 10 प्रतिभागी समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष लैंडिंग साइट पर उपस्थित होने पर लैंड करेंगे, जबकि अन्य प्रतिभागी सुबह विंडो ओपन होने के बाद उड़ान भर देंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष पैराग्लाइडर करतब दिखाने के साथ-साथ पुष्प वर्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें