हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर तीन दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 से 11 अप्रैल प्रदेश के मध्य पर्वतीय कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश के बर्फबारी की संभावना है। मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि 12 से 14 अप्रैल तक सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। ऊना, धौलाकुआं और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पारा हो गया है। मैदानी जिलों में दिन के समय अब पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.4, सुंदरनगर 8.8, भुंतर 6.9, कल्पा 2.4, धर्मशाला 13.2, ऊना 10.5, नाहन 15.0, केलांग माइनस 1.4, पालमपुर 9.5, सोलन 8.5, मनाली 6.5, कांगड़ा 11.2, मंडी 9.1, बिलासपुर 12.0, हमीरपुर 9.6, चंबा 9.5, डलहौजी 10.3, जुब्बड़हट्टी 12.6, कुफरी 9.8, कुकुमसेरी 0.3, नारकंडा 6.5, रिकांगपिओ 6.0, सेऊबाग 5.5, धौलाकुआं 12.8, बरठीं 9.5, पांवटा साहिब 17.0 और सराहन में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान
शनिवार को ऊना में अधिकतम पारा 33.2, धौलाकुआं में 32.3, हमीरपुर में 30.2, बिलासपुर में 30.0, बरठीं में 30.1, मंडी में 29.9, कांगड़ा में 29.7, चंबा-भुंतर में 29.5, सुंदरनगर में 29.3, नाहन में 28.5, सोलन में 28.0, धर्मशाला में 27.0, मनाली में 22.6, शिमला में 22.0, कल्पा में 18.2, डलहौजी में 17.8 और केलांग में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
कोकसर में चौथे दिन बहाल हुई बिजली
वहीं, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कोकसर में चार दिनों के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 4 अप्रैल से कोकसर, रामथंग और डिंफुक में अंधेरा पसरा था। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना पड़ रहा था। शुक्रवार को विद्युत बोर्ड मनाली की टीम ने मढ़ी और रोहतांग के बीच खराब पड़ी लाइन को दुरुस्त कर बिजली बहाल की। हालांकि टूटी तार को जोड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कोकसर पंचायत के प्रधान सचिन मिरुपा ने कहा कि बिजली सुचारू होने से लोगों की समस्या दूर हुई है।
ये भी पढ़ें: IPL 2023: धर्मशाला में 17 और 19 मई को आईपीएल के मैच, इतने रुपये में मिलेगा सबसे सस्ता टिकट