फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paragliding: नरवाणा में पहला पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप शुरू, मानव परिंदों ने भरी उड़ान

Mon, 13 Nov 2023 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में ऐसा आयोजन होने से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और काफी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
ट्रायल उड़ान भरते पैराग्लाइडर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला के नरवाणा में सोमवार से पांच दिवसीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप का आगाज हो गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिकरत की। उन्होंने पैराग्लाइडिंग की टेक ऑफ साइट में हवन यज्ञ में भाग लिया। इसके बाद प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर टेक ऑफ करवाया। पहले दिन पैराग्लाइडरों ने ट्रायल उड़ान भरने के बाद आसमान में करतब दिखाते हुए लैंडिंग साइट पर लैंड किया।

विज्ञापन


यह पहला मौका है जब कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के निकट पैराग्लाइडिंग की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसमें अभी तक करीब 90 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है। इनमें भारतीय सेना के जवान भी शामिल हैं। प्री वर्ल्ड कप के प्रतिभागियों की फाइनल सूची मंगलवार सुबह जारी होगी। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में ऐसा आयोजन होने से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और काफी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी इससे काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि साइट की खास बात यह है कि यह सुरक्षा की दृष्टि से काफी अच्छी है। यहां उड़ान और लैंडिंग करने की अच्छी सुविधा उपलब्ध है। सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार कांगड़ा को पर्यटन की दृष्टि से लगातार आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन


बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने इस नगरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दी, तो हाल ही के दिनों में क्रिकेट वर्ल्ड कप के पांच मैच यहां हुए। अब प्री एक्यूरेसी वर्ल्ड कप शुरू हुआ है। ऐसे में यह पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि यह सबसे सेफ साइट है। नरवाणा एडवेंचर क्लब ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विनय धीमान, सीएमओ कांगड़ा डा. सुशील शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

सुधीर शर्मा ने भी भरी उड़ान
पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप के शुभारंभ मौके पर पहुंचे मुख्यातिथि सुधीर शर्मा ने भी पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरी। उन्होंने पायलट अरविंद पाल के साथ टेंडम फ्लाइंग का लुत्फ लिया। उन्होंने कहा कि यहां पर सोलो के साथ-साथ टेंडम फ्लाइट से धर्मशाला आने वाले पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग करने का अवसर भी मिल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें