फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन करने की तैयारी में पैरा टीचर्स

Tue, 14 Oct 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नियमितीकरण को लेकर अब पैरा शिक्षक भी उग्र हो गए हैं। उन्होंने कोर्ट में विचाराधीन मामले के फैसले के बाद सड़क पर उतरने का फैसला लिया है। शिक्षकों का कहना है कि 12 साल से 2200 से अधिक शिक्षक प्रदेश के हजारों स्कूलों में कार्यरत हैं। उन्हें वर्ष 2003-04 में नियुक्ति के दौरान आठ साल में नियमित करने के आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इन्हें अनुबंध में भी नहीं लाया जा सका है।
विज्ञापन


इन्हीं समस्याओं के मद्देनजर पैरा शिक्षक संघ ने ठियोग में बैठक की और 18 अक्तूबर के बाद विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। 19 अक्तूबर को शिमला में राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। बैठक पंचायत भवन में सुबह 10:30 पर होगी। ठियोग में हुई राज्य स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर अपना वादा भूलने का आरोप लगाया गया।

पैरा शिक्षक संघ के राज्य प्रवक्ता सिवेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पैरा शिक्षकों को पहले 8 और फिर 10 साल बाद नियमित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक एक भी शिक्षक को नियमित नहीं कि या है। बैठक में राज्य प्रवक्ता सिवेश शर्मा, राज्य सदस्य प्रभा गौतम, जितेंद्र कुमार, ठियोग इकाई के सदस्य संदीप बरेट, तपेश शर्मा, देवेंद्र चंदेल, राजेंद्र झांगटा, सुनील डोगरा, हरिदास, सुरेंद्र ठाकुर, रामकुमार, रक्षा देवी सहित बड़ी संख्या में पैरा शिक्षक बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें