फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामला: आयोग ने विजिलेंस से मांगा आरोपी अभ्यर्थियों का ब्योरा, 16 के नाम पर दर्ज है एफआईआर

Tue, 06 Aug 2024 05:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

पोस्ट कोड-903 और 939 का परिणाम घोषित करने के निर्देश प्रदेश सरकार से आयोग को मिले हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से दोनों पोस्ट कोड में राज्य विजिलेंस से एफआईआर में नामजद अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड मांगा गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर की ओर से राज्य विजिलेंस से पोस्ट कोड-903 और 939 में दर्ज एफआईआर में नामजद अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड मांगा गया है। इन दोनों पोस्ट कोड का परिणाम घोषित करने के निर्देश प्रदेश सरकार से आयोग को मिले हैं। इस बाबत आयोग को पत्र मिल गया है। अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए आयोग में आंतरिक कमेटी का गठन कर लिया गया है। किसी भी पोस्ट कोड का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित करने से पूर्व यह कमेटी गठित होती है।

विज्ञापन


दरअसल, दोनों ही भर्तियां विजिलेंस जांच के दायरे में हैं। इन परीक्षाओं में कुल 16 अभ्यर्थी आरोपी हैं। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड-903 के 11 और पोस्ट कोड-939 के 5 अभ्यर्थी जांच के घेरे में हैं। पोस्ट कोड-903 में 82 पद भरे जाने हैं, जबकि 939 में 295 पद भरे जाने हैं। पेपर लीक मामला सामने आने के बाद भर्ती प्रक्रिया जांच के दायरे में आ गई। इस बीच कर्मचारी चयन आयोग को सरकार ने भंग कर दिया। अब नवगठित राज्य चयन आयोग को इन भर्तियों का परिणाम घोषित करने का जिम्मा सौंपा गया है। पोस्ट कोड 903 में तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इस भर्ती का परिणाम घोषित करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसमें 11 अभ्यर्थी पेपर लीक मामले में आरोपी हैं। ऐसे में 71 पदों को भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। पोस्ट कोड-939 में कुल 295 में से 290 पदों को भरा जाएगा। इसमें पांच अभ्यर्थी जांच के दायरे में हैं। इस पोस्ट कोड में दस्तावेजों का मूल्यांकन सहित अन्य कुछ औपचारिकताएं बाकी बची हैं। 16 अभ्यर्थियों का विजिलेंस से ब्योरा मिलने के बाद परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
 

Trending Videos
विज्ञापन

राज्य चयन आयोग के चेयरमैन आरके पुरुथी ने कहा कि विजिलेंस से अभ्यर्थियों का ब्योरा मांगा गया है, ताकि दोनों भर्ती परीक्षाओं का अंतिम परिणाम को घोषित किया जा सके। आयोग की ओर से परीक्षाओं का अंतिम परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें