फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामला: आरोपी गोपाल को 27 दिन की हिरासत के बाद मिली जमानत

Wed, 24 May 2023 09:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

जेओए आईटी भर्ती पेपर लीक मामले में पिछले 27 दिन से हिरासत में चल रहे आरोपी गोपाल को बुधवार को हमीरपुर न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया। आरोपी गोपाल की बहन नीतू की जमानत पर अदालत अब 29 मई को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती पेपर लीक मामले में पिछले 27 दिन से हिरासत में चल रहे आरोपी गोपाल को बुधवार को हमीरपुर न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया। आरोपी गोपाल की बहन नीतू की जमानत पर अदालत अब 29 मई को सुनवाई करेगी। गोपाल और नीतू आपस में भाई और बहन हैं। एसआईटी ने 28 अप्रैल को दोनों को हमीरपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। विशेष जांच टीम ने पेपर लीक मामले की जांच करते हुए पाया कि नीतू ने अपने भाई गोपाल को जेओए आईटी भर्ती परीक्षा में पास करवाने के लिए मुख्य आरोपी उमा आजाद और उसके बेटे निखिल आजाद से प्रश्नपत्र हासिल किया था।

विज्ञापन


नीतू अपनी बेटी को निखिल आजाद की डांस अकादमी में डांस सीखने भेजती थी, जहां पर नीतू की पहचान पहले निखिल और बाद में भंग हो चुके चयन आयोग की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद से हुई। जांच में पेपर लीक होने की पुष्टि के बाद एसआईटी ने दोनों आरोपी भाई और बहन को गिरफ्तार किया था। उधर, एसपी विजिलेंस मंडी राहुल नाथ ने कहा कि पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में आरोपी गोपाल को बुधवार को हमीरपुर न्यायालय से जमानत पर रिहा कर दिया गया जबकि नीतू की जमानत पर अदालत ने 29 मई की तारीख तय की है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें