फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पपलाह की इंदु बनीं भारतीय कोर्फबाल टीम की उपकप्तान

Thu, 19 Oct 2023 08:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज(हमीरपुर)

सार

 भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने इंदु बाला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इंदु बाला को भोरंज में आगामी समय में होने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

 
विज्ञापन
इंदु बाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान में होने वाली विश्व कप कोर्फबाल प्रतियोगिता के लिए इंदु बाला का चयन भारतीय टीम में उपकप्तान के रूप में हुआ है। इससे पूर्व वह एशिया कप खेलकर आईं थी। इंदु बाला ने राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त किया है। इंदुबाला उपमंडल भोरंज गांव पपलाह (भरेड़ी) की रहने वाली हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश पुलिस में सेवाएं दे रही हैं। इंदु बाला ने उपलब्धि का श्रेय कोच प्रवीण शर्मा, प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बीआर सुमन और अंतरराष्ट्रीय कोच विनोद ठाकुर को दिया है। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने इंदु बाला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इंदु बाला को भोरंज में आगामी समय में होने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


नोशी रमौल का राष्ट्रीय स्तर सब जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा के लिए चयन
उधर, दून वैली स्कूल पांवटा साहिब की नोशी रमौल का चयन राष्ट्रीय स्तर सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंडर-13 राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए नोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अब वह उड़ीसा के बालांगीर में 21 से 25 नवंबर सब जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेगी। दून वैली स्कूल पांवटा साहिब की प्रिंसिपल शिवानी पांडे ने बताया उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें