फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: वॉलीबाल लीग में कोलकाता से खेलेंगे रोहडू़ के पंकज शर्मा

Mon, 09 Jun 2025 11:20 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू़

सार

पुजारली-4 पंचायत के फ्रिऊकोटी गांव के पंकज शर्मा को कोलकाता थंडरबोल्ट्स की टीम ने नीलामी में खरीदा है। रविवार को केरल के कालीकट में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 
विज्ञापन
रोहडू़ के पंकज शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राइम वॉलीबाल लीग में हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहडू के पंकज शर्मा इस बार कोलकाता थंडरबोल्ट्स के लिए खेलते नजर आएंगे। पुजारली-4 पंचायत के फ्रिऊकोटी गांव के पंकज शर्मा को कोलकाता थंडरबोल्ट्स की टीम ने नीलामी में खरीदा है। रविवार को केरल के कालीकट में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें पंकज शर्मा का बेस प्राइज पांच लाख रुपये रखा गया था। कालीकट हीरोज की टीम ने पंकज की 5.75 लाख रुपये की बोली लगाई। छह लाख रुपये की अधिकतम बाली लगाकर कोलकाता थंडरबोल्ट्स ने पंकज को अपनी टीम में शामिल किया।

विज्ञापन


बंगलूरू से खेल चुके
 रोहडू के छोटे से गांव से निकलकर भारतीय वॉलीबाल टीम में पहचान बनाने वाले पंकज शर्मा वर्ष 2018 में एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। इस पहले पंकज प्राइम वॉलीबाल लीग में बंगलूरू टॉरपीडोज टीम की कप्तानी भी संभाल चुके हैं।  पंकज भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें