फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव आज

Sun, 29 Jul 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव रविवार को होंगे। कुल्लू और कांगड़ा जिला परिषदों के दो-दो पदों के अलावा 5  जिलों में पंचायत प्रधान के 18 पदों के लिए मतदान होगा। पंचायती राज संस्थाओं में कुल 256 पदों के लिए यह चुनाव हो रहा है।

विज्ञापन


इसमें पंचायत के 100 सौ वार्ड सदस्यों को निर्विरोध चुन  लिया गया है। ये किसी प्रतिनिधि के इस्तीफे , किसी के देहांत और अन्य कारणों से रिक्त रहे हैं। रविवार 29 जुलाई को जिला परिषद कांगड़ा-कुल्लू के दो वार्डों में एक-एक सदस्यों के लिए मतदान होगा।

राज्य चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने बताया कि उपचुनाव में जिला परिषद कांगड़ा के परागपुर के बनी वार्ड और कुल्लू जिला परिषद के खराघाट वार्ड के लिए चुनाव होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनावों वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

कुल्लू के वार्ड सदस्य चुनाव जीतकर विधायक बन चुके हैं। जबकि  बनी वार्ड सदस्य की मौत हो गई थी। पंचायत समिति मंडी में एक, कांगड़ा तीन और ऊना की दो सीटों के लिए चुनाव होना है। 

उधर सरकार ने उपचुनावों वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह अवकाश दिहाड़ीदार कर्मचारियों के लिए नेगोशिएबल इंस्ट्रमेंट अधिनियम, 1881 की धारा 25 तहत सवैतनिक अवकाश घोषित किया है।

ऐसे कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा, जो चुनाव में मतदान करेंगे। इसके लिए कर्मचारी को संबंधित पीठासीन अधिकारी से मतदान करने संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें