फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: ढाई घंटे पैदल सफर कर 9500 फीट ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे कर्मचारी

Thu, 21 Jan 2021 10:06 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पहाड़ चढ़कर पोलिंग स्टेशन पहुंचे कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में समुद्रतल से करीब 9500 फीट की ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र तांदला तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों को पूरा पहाड़ चढ़ना पड़ा। करीब ढाई घंटे पैदल खड़ी चढ़ाई चढ़कर पोलिंग पार्टी मतदान केंद्र तक पहुंची। 

विज्ञापन


जिले की मतदान सोयल पंचायत में दूसरे चरण का चुनाव पूरा होने के बाद बुधवार सुबह 10 बजे ये कर्मचारी तांदला के लिए निकले। करीब दो किलोमीटर सफर गाड़ी से किया और उसके बाद खतरनाक रास्ते पर मत पेटियों के साथ सफर शुरू किया। नग्गर खंड के तहत आने वाले तांदला पहुंचने के लिए पहाड़ की पगडंडी से सफर इतना खतरनाक था कि जरा सी चूक जान पर भारी पड़ सकती थी। 

राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को 1137 पंचायतों में सुबह से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के लिए 6457 पोलिंग पार्टियां तैनात की हैं। कुल्लू जिला के कुछ पोलिंग बूथ दुर्गम क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं। इन पोलिंग बूथों तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें