पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 71 फीसदी मतदान हुआ। सर्वाधिक मतदान ग्राम पंचायत साहली विकास खंड पांगी में 82 फीसदी हुआ। इससे पहले 29 सितंबर को 39 ग्राम पंचायतों में 74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 71 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 125 मतदान केंद्र बनाए थे। आयोग के सचिव डॉ. केवल राम सैहजल ने बताया कि इसके अलावा 25 ग्राम पंचायतों के अलावा तीन पंचायत समिति सदस्यों, पांच प्रधान पदों, सात उप प्रधान पदों एवं 25 पंचायत वार्ड सदस्यों के पदों के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन
सर्वाधिक मतदान ग्राम पंचायत साहली विकास खंड पांगी में 82 फीसदी हुआ। बताया कि ग्राम प्रधान व उप प्रधान के पदों के लिए गणना शुरू हो गई है, जो रात तक जारी रही। जिला परिषद व पंचायत समिति के मतों की गणना 4 अक्तूबर को खंड मुख्यालय पर होगी। बता दें, इससे पहले 29 सितंबर को 39 ग्राम पंचायतों में 74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।