फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: चिट्टे के साथ पकड़े बेटे की सूचना मिलते ही पर पिता की मौत

Fri, 01 Oct 2021 07:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना

सार

हरोली के नंगल खुर्द में चिट्टे के साथ पुलिस ने कार सवार दो युवकों को पकड़ा है। इनमें एक युवक के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंचे अधिकारी पिता को जब उसकी गिरफ्तारी का पता चला तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
चिट्टे के साथ पकड़े बेटे की सूचना मिलते ही पर पिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली के नंगल खुर्द में चिट्टे के साथ पुलिस ने कार सवार दो युवकों को पकड़ा है। इनमें एक युवक के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंचे अधिकारी पिता को जब उसकी गिरफ्तारी का पता चला तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चिट्टे के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मृतक ऊना जिले में एक बड़े पद पर तैनात थे।पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर शाम हरोली पुलिस नंगल खुर्द में गश्त पर थी। इस दौरान एक कार की तलाशी ली गई। इसके डैशबोर्ड से पुलिस को 3.13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में संयम निवासी विकासनगर ऊना, धीरज निवासी नंगल को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


दोपहर से लापता संयम को लेकर परिजन चिंतित थे। बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने पुलिस चौकी ऊना पहुंच गए। यहां पिता को पता चला कि बेटा नंगल खुर्द में चिट्टे के साथ गिरफ्तार हुआ है। इसके बाद संयम के पिता योगेश की अचानक तबीयत खराब हो गई और उनकी मौत हो गई। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अधिकारी पिता अपने बेटे के चिट्टे के साथ पकड़े जाने के सदमे को नहीं सह पाए और तबीयत बिगड़ने के बाद दम तोड़ दिया। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि संयम के पिता के शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें