फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 नवंबर के बाद छपेंगी 2800 पंचायतों की अंतिम मतदाता सूचियां

Sun, 01 Nov 2020 02:14 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल की 2800 पंचायतों की अंतिम मतदाता सूचियां 5 नवंबर के बाद छपेंगी। पुनर्गठन से प्रभावित न होने वाली पंचायतों की सूची पहले चरण में छपाने का फैसला लिया गया है। इन पंचायतों की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आयोग के अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में 2800 पंचायतों की मतदाता सूचियां चरणबद्ध तरीके से छापने को कह दिया गया है। इसके साथ ही आयोग ने कहा है कि इन मतदाता सूचियों को प्रकाशित करने के बाद संबंधित जिलों को सीधे भेज दें।

विज्ञापन


इसके बाद जिलों से संबंधित ब्लॉकों और पंचायतों तक इन सूचियों को पहुंचाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने मतदाता सूचियाें को प्रकाशित कराने का काम चंडीगढ़ की निजी प्रिंटिंग प्रेस को आउटसोर्स किया है। राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन कहते हैं कि पहले चरण में उन पंचायतों की वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएंगी, जो फाइनल हो चुकी हैं। वोटर लिस्ट प्रकाशित करने का काम 5 नवंबर के बाद से शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें