फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी नंबर के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़े कांगड़ा के 300 लोग, हड़कंप

Sun, 29 Dec 2019 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
whatsap - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

हिमाचल में पाकिस्तान के एक व्हाट्सएप नंबर से बनाए गए ग्रुप ने हड़कंप मचा दिया है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान के एक व्हाट्सएप नंबर ने हिमाचल के करीब 300 मोबाइल नंबरों को इसमें जोड़ लिया। इस व्हाट्सएप ग्रुप में कौन बनेगा करोड़पति के वीडियो डाले गए हैं। इसके अलावा इसमें कौन बनेगा करोड़पति खेल में शामिल होने के लिए लालच दिया गया है।

विज्ञापन


देहरा के एक व्यक्ति का नंबर जब इस व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ा। एडमिन का नंबर चेक करने पर यह पाकिस्तान की सीरीज का नंबर निकला। इसके बाद डर के मारे उसने व्हाट्सएप ग्रुप से खुद को बाहर निकाल लिया। जैसे-जैसे हिमाचल के लोगों को पता लगता गया कि एडमिन नंबर पाकिस्तान सीरीज का है तो उन्होंने खुद को ग्रुप से एग्जिट कर लिया। पाकिस्तान के 923007767196 इस नंबर से शुक्रवार को व्हाट्सग्रुप बनाया गया था।

इसमें हिमाचल के 9817053500 से 9817053800 तक करीब 300 नंबरों को भी जोड़ा गया था। इसकी भनक लगते ही हिमाचल की खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गईं। खुफिया एजेंसियों के साथ पुलिस भी तफ्तीश कर रही है। एसएसपी विमुक्त रंजन ने कहा कि खुफिया एजेंसियों के माध्यम से इस तरह का मामला ध्यान में आया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां मिलकर मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें