फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पाक सीआईडी करेगी भारत के इस मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदा पाकिस्तानी है या नहीं इसका खुलासा इसी सप्ताह हो सकता है। इसको लेकर पाकिस्तान सरकार हरकत में आ गई है। इस मामले की जांच पाकिस्तान की सीआईडी को सौंपी गई है। पाकिस्तान सरकार शिमला से भेजे महमूदा के नाम, फोटो और वॉयस सैंपल की शिनाख्त में जुट गई है। पाकिस्तानी उच्चायोग ने बीते दिन ही इस मामले को अपनी सरकार के ध्यान में लाया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान उच्चायोग के कानूनी सलाहकार अब्दुल रहमान ने शिमला पहुंचकर नारी निकेतन मशोबरा में महमूदा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महमूदा के वॉयस सैंपल और फोटो लेकर इस्लामाबाद भेजे गए हैं। पाकिस्तान सरकार की सीआईडी वहां के गुजरात जिले में जाकर महमूदा का अता-पता तलाश रही है। पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी पहचान पत्रों से भी उसके नाम और फोटो का मिलान किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्य सचिव से मिले रहमान, जांच का अनुरोध

हालांकि, जिस नूराना मोहल्ले की निवासी महमूदा खुद को बता रही थी, ऐसा कोई मोहल्ला नहीं मिला है। अब्दुल रहमान ने बताया कि वीरवार तक पाकिस्तान सरकार से इस मामले की रिपोर्ट आने के आसार हैं। पाकिस्तान में यह जांच सीआईडी को दी गई है। अब्दुल रहमान ने प्रदेश के मुख्य सचिव पी. मित्रा से सोमवार दोपहर बाद भेंट की।

उन्होंने महमूदा मामले की जानकारी देते हुए इस बारे में हिमाचल सरकार से भी पुलिस के माध्यम से छानबीन करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बात महमूदा के पाकिस्तानी होने या नहीं होने की नहीं है, मामला सहानुभूतिपूर्वक देखा जाना चाहिए। इस बारे में पाकिस्तान से जैसे ही कोई रिपोर्ट आती है तो हिमाचल सरकार को जानकारी दे दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें