फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कड़ी सुरक्षा के बीच रिलीज हुई पद्मावत फिल्म, कई शो रहे फुल

Fri, 26 Jan 2018 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,शिमला/हमीरपुर/मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों के बीच पद्मावत फिल्म शिमला समेत प्रदेश के लगभग सभी सिनेमाघरों में पुलिस के कड़े पहरे में रिलीज हो गई। फिल्म के दौरान किसी हुड़दंग और अप्रिय घटना से बचने के लिए सरकार की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए। 

विज्ञापन


सिनेमाघरों के बाहर और अंदर पुलिस जवान तैनात रहे। पूरे प्रदेश के सिनेमाघरों में फिल्म शांतिपूर्ण तरीके से चली। कहीं भी विरोध या बवाल जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। 

इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई शो हाउस फुल रहे। टिकट के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है। हालांकि, कई शहरों में फिल्म के पोस्टर नहीं दिखे।

विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद शुरू हुए शो

राजपूत समाज के कुछ लोगों की ओर से विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर वीरवार सुबह से ही प्रदेश के सिनेमाघरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया था। चेकिंग के बाद ही लोगों को सिनेमाघरों में जाने दिया गया। अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद शो शुरू हुए। 

कई जगह थियेटर के भीतर भी पुलिस कर्मी मौजूद रहे। हमीरपुर में खुद उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एएसपी और एसडीएम अपने-अपने परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे।
विज्ञापन

दर्शकों ने भी फिल्म की सराहना

बीते दिनों सोलन, मंडी, कांगड़ा और सिरमौर में फिल्म के विरोध में प्रदर्शन और पुतले फूंके गए थे। लेकिन फिल्म रिलीज को लेकर बरती सख्ती और सुरक्षा के बाद किसी तरह का बवाल नहीं हुआ। 

दर्शकों ने भी फिल्म की सराहना। एनआईटी से पीएचडी कर रहे छात्र वीर का कहना है कि जो इतिहास में पढ़ा है, फिल्म बिल्कुल वैसी ही है। इतिहास से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें