जिला मंडी की कांगू पंचायत के चमनलाल शर्मा को दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदान पुलिस मेडल से सम्मानित करेंगे। वे सीबीआई दिल्ली में बतौर सहायक सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
चमनलाल शर्मा के सराहनीय और अभूतपूर्व कार्यों के बाद पुलिस मेडल के लिए उनको चयनित किया गया है। चमन लाल को पुलिस मेडल मिलने के सूचना से उनके घर और गृह पंचायत में जश्न का माहौल है। उनके पुत्र अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस मेडल मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।