फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के मलपुर और टाहलीवाल में होगी धान की खरीद, विभाग ने लिया फैसला

Thu, 21 Oct 2021 09:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

नालागढ़ के एसडीएम महेंद्रपाल गुर्जर ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने घोषणा जारी करके जिला ऊना में टकराला में एक मंडी तथा सोलन जिले में नालागढ़ में एक मंडी संचालित की जा रही है। अब तक नालागढ़ में 1561 किसानों का पंजीकरण किया गया है। 
विज्ञापन
धान(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय खाद्य निगम हिमाचल प्रदेश के बद्दी के मलपुर और ऊना के टाहलीवाल में धान की खरीद शुरू करेगा। सूबे में धान खरीद के लिए सात मंडियां पहले से ही काम कर रही हैं। नालागढ़ के एसडीएम महेंद्रपाल गुर्जर ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने घोषणा जारी करके जिला ऊना में टकराला में एक मंडी तथा सोलन जिले में नालागढ़ में एक मंडी संचालित की जा रही है। अब तक नालागढ़ में 1561 किसानों का पंजीकरण किया गया है। टकराला में 605 किसानों को पंजीकृत किया गया है, जबकि नालागढ़ में 49 और टकराला में 81 किसानों से खरीद की गई है।

विज्ञापन


खरीद केलिए अधिक से अधिक दुकानों को सभी सुविधाओं के साथ खोला जाए, जो प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार उपलब्ध कराई गई हैं। ऊना जिला के औद्योगिक क्षेत्र, टाहलीवाल मे प्लाट नंबर 53-55, तथा सोलन जिला के मल्लपुर बद्दी मे औद्योगिक शेड में धान की खरीद के लिए मंडी तैयार है। उपरोक्त स्थानों पर एक और मंडी खोलना आवश्यक है। भारतीय खाद्य निगम प्लॉट संख्या 53-55, टाहलीवाल ऊना और बद्दी के मल्लपुर मे जनता और किसानों के हित तत्काल प्रभाव से खरीद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें