फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र की गरम वादियों से शिमला पहुंचा रसीला संतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर बाजार सब्जी मंडी में 60 रुपये प्रतिकिलो की दर से दी दस्तक
विज्ञापन

उपनगरों में की दुकानों में सजी संतरे की नई फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। संतरे के शौकीन लोगों के लिए यह खुशखबरी है। संतरे की नई फसल ने राजधानी शिमला के बाजारों में दस्तक दे दी है। शुरुआत में संतरे के दाम 60 रुपये किलो चल रहे हैं। हालांकि अभी संतरे में मिठास कम है। बावजूद लोग संतरे की खरीरदारी कर रहे हैं।
लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी, ओल्ड बस स्टैंड के अलावा उपनगरों में फलों की दुकानों तथा रेहड़ियों पर संतरे सजे हुए हैं। फल विक्रेता जसवीर सिंह ग्रोवर के मुताबिक महाराष्ट्र के अमरावती से संतरे की नई फसल ने मार्केट में दस्तक दी है। पहली खेप में ढाई क्विंटल संतरा सब्जी मंडी में पहुंचा। कहा कि नई फसल की खेप शुरू होने के बाद आने वाले 15 दिनों में संतरे के दामों में गिरावट आएंगी। बाजार में होल सेल में संतरा 60 और रिटेल में संतरा 80 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है। ग्राहकों ने भी संतरे की खरीददारी शुरू कर दी हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

फलों के थोक दाम
केला 45 से 60 रुपये दर्जन
पपीता 60 रुपये किलो
हरा नारियल 70 से 75 (प्रति नारियल)
अनार (कुल्लू) 60 रुपये किलो
अनार (नासिक) 150
अमरूद 60
खरबूजा 105
तरबूजा 40
मौसमी 60
किवी 110 (पैकेट 800 ग्राम)
प्याज और आलू के दाम 10 फीसदी बढ़े
कोरोना महामारी के बीच टमाटर, प्याज और आलू के दाम 10 फीसदी बढ़ गए हैं। लोअर बाजार सब्जी मंडी में शुक्रवार को प्याज 50 रुपये किलो बिका। हफ्ते के शुरुआत में प्याज के रेट प्रतिकिलो 40 रुपये थे। सब्जी मंडी में टमाटर और आलू के ग्राहकों से मनमाने दाम वसूले गए। टमाटर 40 से लेकर 60 रुपये प्रति किलो तक बिका। आलू भी 25 से 35 रुपये तक बिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें