राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (दाड़ी) धर्मशाला में सुजुकी मोटर्स गुजरात की ओर 800 पदों को भरने के लिए प्रस्तावित रोजगार मेला स्थगित कर दिया गया है। आईटीआई दाड़ी में 7 अक्तूबर को सुबह 10:00 बजे से कैंपस साक्षात्कार होने थे, जोकि प्रशासनिक कारणों से स्थगित हो गया है। आईटीआई के अनुसार साक्षात्कार का आयोजन अगले माह में किया जाना सुनिश्चित है।आईटीआई दाड़ी के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पुरी यह जानकारी दी गई। बता दें आईटीआई की ओर से कैंपस साक्षात्कार को लेकर 4 अक्तूबर को प्रेस विज्ञाप्ति जारी की गई थी, लेकिन अब शनिवार दोपहर बाद इसे वापस ले लिया गया।
आईटीआई के अनुसार 2017 से 2024 तक के विभिन्न ट्रेडों के पासआउट अभ्यर्थी साक्षात्मकार में हिस्सा ले सकते सकेंगे। 18 से 24 आयु वर्ग के अभ्यर्थी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। साक्षात्कार में 2017 से 2024 के फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटोमाबाइल, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर, जनरल वायरमैन, इलेक्ट्राॅनिक मैकेनिक और शीट मैटल वर्कर का प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।
अभ्यर्थियों के पास एनसीबीवी या एससीवीटी का प्रमाणपत्र होना जरूरी है। साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को गुजरात में नौकरी दी जाएगी। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने साथ दसवीं और आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, तीन फोटो और अन्य प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियां लेकर आएं। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में केवल हिमाचल प्रदेश से संबंधित अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं।