एक व्यक्ति को ऑनलाइन शॉपिंग करना महंगा पड़ गया। ऑनलाइन शॉपिंग से व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर ऑर्डर किया था, लेकिन संबंधित कंपनी ने उसके पते पर भगवान की दो मूर्तियां भेज दीं। मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन के साथ लगते बेला गांव का है।
विनय चौधरी पुत्र देवराज ने बताया कि उसने ऑनलाइन मोबाइल की खरीदारी करने के लिए दिल्ली के नाहरपुर में स्थित एक निजी कंपनी के नाम 3300 रुपये पीएनबी बैंक से भेजे। करीब दो सप्ताह बाद उसे कंपनी ने डाक से एक पैकेट भेजा। पैकेट में ऑर्डर किया गया मोबाइल फोन आना था।