फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप: शिमला की चार बेटियों ने चमकाया नाम

Sun, 08 Aug 2021 07:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनावग की छात्रा रुचिका शर्मा ने स्वर्ण, मोना शर्मा और नम्रता हरनोट ने रजत और दिशा शर्मा ने ब्रांज बेल्ट हासिल की।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनावग की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में शिमला की चार बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन किया है। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनावग की छात्रा रुचिका शर्मा ने स्वर्ण, मोना शर्मा और नम्रता हरनोट ने रजत और दिशा शर्मा ने ब्रांज बेल्ट हासिल की। 

विज्ञापन


कोलकाता में ट्रेडिशनल कराटे ओकिनावा, कोविडो इंडो क्योकाई की और से करवाई गई चैंपियनशिप में 24 देशों के प्रतिभागियों ने ऑनलाइन भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उनके विद्यालय की छात्राओं ने पीईटी चरणदास की अध्यक्षता में ऑनलाइन भाग लिया।  

उधर, हिमालय साहित्य मंच के अध्यक्ष एसआर हरनोट ग्रामीण विकास सभा चनावग ने चारों छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। ग्रामीण सभा के अध्यक्ष जगदीश हरनोट और महासचिव सुनील शर्मा ने छात्राओं को बधाई दी है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें