फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देवताओं को इस तरह मिलेगा नजराना

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार दशहरा उत्सव में भाग लेने वाले देवी देवताओं को नजराना ऑन लाईन मिलेगा। दशहरा समिति कुल्लू द्वारा देवी-देवताओं के पंजीकरण के साथ देवता के बैंक खाते को भी लिया जा रहा है। ऐसे में अब देवता के कारदारों को नजराने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन


डीसी कुल्लू एवं दशहरा समिति के अध्यक्ष राकेश कंवर ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिन देवी देवताओं के नाम से बैंक में खाता होगा उनका नजराना ऑन लाईन होगा। कहा कि इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस बार दशहरा उत्सव में जिला भर के 228 देवी देवता शोभा बढ़ा रहे हैं। दशहरा समिति की इस पहल का देवी देवताओं के कारदारों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

गत वर्ष दिया 57 लाख रुपये का नजराना

गत वर्ष दशहरा में आए देवी देवताओं को 57 लाख रुपये का नजराना दिया गया। दशहरा में आए देवी देवताओं का पंजीकरण कर रहे तहसील ऑफिस कानूनगो राम चंद नेगी ने बताया कि उनके द्वारा देवी देवताओं के ऑन लाईन नजराना जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा इसको लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर दिया है।

उधर, जिला देवी देवता के कारदारों को नजराने के ऑन लाईन जमा करने की तमाम प्रक्रियाओं के संबंध में अवगत करवाया गया है। उधर, देवता खुडीजल के कारदार शेर सिंह ने कहा कि देवताओं को आन लाईन मिलने वाले नजराने की पहल स्वागत योग्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें