फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चौड़ा मैदान कैफे का नाम डॉ.भीमराव आंबेडकर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सदन में उठा था मामला
विज्ञापन

कैफे के बाहर लगा दी गई नए नाम की पट्टिका
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के चौड़ा मैदान स्थित बुक कैफे का नाम बदलकर डॉ. भीमराव आंबेडकर बुक कैफे कर दिया है। नगर निगम ने वीरवार को कैफे के बाहर बड़ी नाम पट्टिका भी लगा दी है। कैफे के नाम को लेकर बुधवार को नगर निगम सदन के बाहर गदर फ्रंट के नेता रवि कुमार ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया था। वहीं सदन के भीतर कांग्रेस पार्षद सिमी नंदा समेत अन्य पार्षदों ने इस कैफे का नाम डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखने का प्रस्ताव लगाया था।
विज्ञापन

सदन से प्रस्ताव पारित होने और धरने के दूसरे ही दिन नगर निगम ने इस कैफे के बाहर बड़ी नाम पट्टिका लगा दी है। इस पर गदर फ्रंट के नेता रवि कुमार ने कहा कि आंबेडकर चौक पर बने इस कैफे का नाम पहले ही डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के नाम से रखने का फैसला लिया था लेकिन नगर निगम ने गुपचुप इसका नाम शिमला स्मार्ट सिटी बुक कैफे रख दिया। उन्होंने कहा कि कैफे के अंदर चल रहे हिम ईरा स्टोर को हटाया जाना चाहिए। यहां पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़ी किताबें और साहित्य रखे जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें