शिमला। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रामपुर उपमंडल की तकलेच पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने फील्ड अधिकारियों से सीधा संवाद कर जमीनी हालात की जानकारी ली और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर निर्देश दिए। बैठक में उपमंडल दंडाधिकारी रामपुर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, पंचायत प्रधान, ग्राम राजस्व अधिकारी और पंचायत सचिव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर अतिरिक्त एडीएम (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद