लोगों को डिपुओं में जो प्याज 64 रुपये प्रति किलो मिल रहा है, मार्केट में उसके दाम 72 से 80 रुपये हैं। पहले 68 रुपये प्रति किलो प्याज देने का फैसला लिया गया, अब दाम में 4 रुपये और कम किए हैं। जैसे-जैसे मार्केट में प्याज के दाम कम होंगे, डिपो में भी रेट कम किए जाएंगे।- अमिताभ अवस्थी, सचिव, खाद्य आपूर्ति विभाग
शिमला सब्जी मंडी में सोमवार को 50 से 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज की बिक्री हुई। नासिक के प्याज की भरपूर सप्लाई आ रही है। मंगलवार से सभी विक्रेता 50 रुपये किलो प्याज बेचेंगे। अगले सप्ताह तक प्याज के दाम और गिरेंगे। -विशेश्वर नाथ, अध्यक्ष, सब्जी मंडी शिमला