फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर घट गए प्याज के दाम, इतने रुपये किलो बिका

Wed, 01 Jan 2020 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापामारी के बाद प्याज के दामों में कुछ गिरावट आई है। सौ से 130 रुपये किलो तक बिका प्याज बुधवार को 80 रुपये की दर से बिका। विक्रेताओं का कहना है कि सप्लाई बढ़ने के बाद दाम गिरे हैं। विभाग के लगातार निरीक्षण के बाद प्याज के दाम कुछ नियंत्रित भी हुए हैं।

विज्ञापन


पिछले दो महीनों से प्याज प्रतिकिलो की दर से सौ रुपये से अधिक बिक रहा था। नए साल पर बुधवार को प्याज के दामों में अचानक गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने दाम बढ़ने पर हरे प्याज की तरफ रुख किया था लेकिन वह भी 60 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है। हरे प्याज के अच्छे दाम मिलने से किसानों ने आधा तैयार प्याज ही निकालना शुरू कर दिया है। 

खाद्य आपूर्ति विभाग ने शहर के कई क्षेत्रों में छापामारी शुरू की है। बुधवार को शहर की लोकल सब्जी मंडी लोअर बाजार में प्याज 80 रुपये किलो मिला। अफगानी प्याज 60 रुपये किलो की दर से बिका। प्याज के दामों में गिरावट आने से शहर के लोगों ने भी प्याज की मांग शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उपनगरों में अभी भी प्याज 90 से 100 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है लेकिन नए साल पर प्याज के दामों ने लोगों को राहत देना शुरू कर दी है। प्याज के दाम बढ़ने के बाद लोकल मंडी में इसकी सप्लाई महज 2 से 3 क्विंटल रह गई थी लेकिन बुधवार को दस क्विंटल प्याज बिका। 

प्याज की बढ़ने लगी मांग : अध्यक्ष 
सब्जी मंडी अध्यक्ष विशेश्वरनाथ ने कहा कि हरे प्याज की सप्लाई कम आ रही है। इससे आम प्याज की मांग बढ़ गई है। इन दिनों आम प्याज की सप्लाई रोज आ रही है और दाम घट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें