फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Manali NH: आठ घंटों बाद एक तरफा बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे, मलबा आने से बंद हो रहा एनएच

Sun, 11 Aug 2024 12:27 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए एक तरफा बहाल हो गया है। मलबा गिरने कारण 9 मील में दलदल जैसी स्थिति बन गई थी। 
 
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले के पंडोह के 9 मील के पास 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए एक तरफा बहाल हो गया है। बीती रात 11 बजे के करीब 9 मील में पहाड़ी से एक बार फिर भारी मात्रा में मलबा आ गया था। मलबा गिरने कारण 9 मील में दलदल जैसी स्थिति बन गई थी। इसके बाद मंडी पुलिस द्वारा दोनों ओर से ट्रैफिक को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन




पंडोह के बीच फंसे हुए छोटे वाहनों को वाया चैलचौक होते हुए सुंदरनगर भेजा गया है। वहीं, बीती रात कैंची मोड़ के पास भी पत्थर गिरने के कारण हाईवे कुछ घंटों के लिए बंद रहा। हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में अभी भी वाहन फंसे हैं, जिन्हें ट्रैफिक रोक-रोकर निकाला जा रहा है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि सुबह 7 बजे ट्रैफिक को एक तरफा बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भारी बारिश के चलते मार्ग बार-बार बाधित हो रहा है। बता दें कि पिछली बरसात में चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर 9 मील के पास सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे फिर से मिट्टी डालकर बनाया गया है, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी यहां पर एनएचएआई की ओर से कोई भी डंगा नहीं लगाया गया है। हाईवे के एक ओर ब्यास नदी बह रही है तो दूसरी ओर पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। इससें एक बार फिर नेशनल हाइवे बंद होने की कगार पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें