फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम्मा में सड़क से नीचे लुढ़की कार; पूर्व पंचायत सदस्य की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मशोबरा-बल्देया-घराटनाला मार्ग पर हादसा, बल्देंया से घर की ओर जा रहे थे बेसर सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी से सटे मशोबरा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इनकी पहचान बेसर सिंह (41) पुत्र गंगा राम पंचायत मांजु-डाबरी निवासी के तौर पर हुई है। हादसे के समय बेसर में अकेले थे और बलदेयां से घर की तरफ जाते वक्त हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

हादसा सुबह साढ़े सात बजे मशोबरा-बल्देयां वॉया घराटनाला संपर्क मार्ग पर हुआ। गुम्मा से एक किमी आगे कार सड़क से नीचे गिर गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वाहन सड़क से करीब 60 मीटर नीचे लुढ़का था। इसमें व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गए। प्रारंभिक जांच के मुताबिक मृतक पंचायत मेंबर रह चुका है और मौजूदा समय में निजी व्यवसाय कर परिजनों का पालन-पोषण कर रहा था। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया। घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल बना है। मंगलवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ढली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें