फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढली क्षेत्र में युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

क्रॉसर
घर से 150 मीटर दूर मिला है युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ढली थाना क्षेत्र में युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर से करीब 150 मीटर दूर मिला है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मृतक कमल (29), 22 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन से लापता था। इस बीच पूरे क्षेत्र में तलाश करने के बावजूद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा और एक सितंबर को युवक का शव घर के 150 मीटर दूर कलवर्ट में पड़ा मिला। मृतक पेशे से चालक था। इसकी गुमशुदगी की शिकायत 25 अगस्त को पुलिस में करवाई थी। इसके बाद से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। एक सितंबर को मशोबरा चौकी पुलिस को युवक मशोबरा के समीप कलवर्ट में पड़ा मिला। फिलहाल, पुलिस ने मामले में पांच चश्मदीदों के बयान कलमबंद किए हैं। इसके साथ पोस्टमार्टम करने के बाद शव के सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब जुन्गा भेज दिए हैं। ऐसे में एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद की मौत की असल वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता से करें जांच : चौहान
नगर निगम के उपमहापौर शैलेंद्र चौहान ने पुलिस से इस मामले की गंभीरता से जांच करवाने की मांग की है। शैलेंद्र चौहान ने बताया कि युवक की मौत की वजह कुछ और है। उन्हाेंने वीरवार को एसपी से मुलाकात कर मामले की गंभीरता से जांच करने का आग्रह किया। बताया कि मशोबरा क्षेत्र में पहले भी तीन युवकों की मौत से पर्दा नहीं उठा है। क्षेत्र में नौजवान युवकों की इस तरह से हो रही मौतें अभी तक रहस्य बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें