फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत, ट्रक और कार की टक्कर में चार घायल

Thu, 16 Nov 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला-धर्मशाला पर भगेड़ के पास मंगलवार रात एक हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे का पता सुबह चला जब लोग सैर पर निकले। उन्होंने हादसे की सूचना घुमारवीं पुलिस को दी। 
विज्ञापन



पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुली के नीचे गिरे युवक को बाहर निकाल कर घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीलकमल गुप्ता ने बताया कि युवक की पहचान विशाल शर्मा (32) पुत्र रमेश कुमार, जिला मंडी की तहसील बलद्वाड़ा के गांव नगरोटा मठ नजदीक श्यामा काली मंदिर पुलिस चौकी हटली के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

गरीब परिवार से था मृतक

वह गरीब परिवार से संबंध रखता था। हाल ही में उसने होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा किया था। वह किसी काम के सिलसिले में कही गया था। अपनी स्कूटी पर घर आ रहा था। राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला-धर्मशाला पर भगेड़ के पास हादसा हो गया। 

बकरोआ पंचायत के उपप्रधान प्रीतम चंदेल ने बताया कि लोगों ने सुबह हादसे की जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घुमारवीं पुलिस को सूचना दी। युवक को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि हेलमेट भी टूट गया था।
 
एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि भगेड़ के पास सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार की मौत हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराई कार

स्वारघाट के समीप नालियां के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। इससे कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

सड़क हादसे में कार चालक, दंपति और उनका उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कार नंबर सीएच 04 सी 0830 कीरतपुर से बिलासपुर की ओर आ रही थी।

स्वारघाट के समीप नालियां नामक स्थान पर चालक सुखवीर सिंह ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे खड़े ट्रक नंबर एचपी.69ए 3427 से टकरा गई।

कार में सवार ओम चंद (38), उसकी पत्नी किरण कुमारी (37) और बेटा अनिकेत (12) निवासी गांव कुठेड़ा तहसील सरकाघाट जिला मंडी और चालक सुखवीर सिंह सेक्टर 56 चंडीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्वारघाट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार देने के बाद घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की टक्कर हुूई है।

कार चालक चंडीगढ़ निवासी सुखवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 337 के तहत स्वारघाट पुलिस थाने में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें