फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदे का फंदा बनाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

शिमला। राजधानी में एक 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आदित्य कुमार (24) पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी कृष्णानगर के तौर पर हुई है। युवक ने घर में परदे से फंदा बनाकर फांसी लगाई है। घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। युवक जिम प्रशिक्षक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर के बीचोंबीच कृष्णानगर में यह घटना पेश आई। मृतक घर के दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका पड़ा मिला। घटना के समय मृतक के पिता निचली मंजिल में थे जबकि मां पंजाब अपने मायके गई है। दोपहर एक बजे मृतक का बड़ा भाई घर आया तो देखकर होश उड़ गए। छोटा भाई कमरे में फंदे से लटका पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मौके से साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस मानकर चल रही है कि युवक ने 11 से 1 बजे के बीच आत्महत्या की वारदात को अंजाम दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता लगा पाएगा। प्रारंभिक जांच के मुताबिक मृतक आदित्य बीए की पढ़ाई पूरी कर नगर निगम में पार्ट टाइम नौकरी कर रहा था। एएसपी अभिषेक एस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें