फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हमीरपुर के हरसौर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक घायल

Fri, 10 Nov 2023 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक गाड़ी के पहियों से टकराई और अनियंत्रित हो गई। वहीं हेलमेट न लगे होने की वजह से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल में हरसौर और मसलाना के बीच पड़ने वाले पुल पर एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बाइक पर दो युवक सवार थे और बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक पंजाब के नवांशहर और दूसरा जालंधर का रहने वाला है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक गाड़ी के पहियों से टकराई और अनियंत्रित हो गई। वहीं हेलमेट न लगे होने की वजह से चालक की मौत हो गई। दोनों को बड़सर अस्पताल लाया गया जिसमें एक को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं दूसरे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें