फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई कार बेटे की मौत, मां-बहन समेत चार घायल

Sat, 01 Jun 2019 02:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब सवा बारह बजे शुकदेव वाटिका के निकट एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े से ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक राकेश कुमार की मौत हो गई जबकि उसकी मां, बहन और दो भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। चालक राकेश कुमार रोपड़ से अपनी मां, बहन और भांजों के साथ अपने घर रड़ा, बल्ह जा रहा था। इस दौरान मारुति ईको कार (एचपी 33ई/0661) जब बीएसएल जलाशय के किनारे पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर सीमेंट से लदे ट्रक से पीछे से टकरा गई। इसमें चालक राकेश कुमार (39) पुत्र परमानंद निवासी रड़ा डाकघर चुनाहन, बल्ह जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार पूनम (35) निवासी सरसा नगर, रोपड़, सतनाम (11) निवासी सरसा नगर, रोपड़, गुरप्रीत (8) निवासी सरसा नगर, रोपड़ और कौशल्या देवी (60) निवासी रड़ा, डाकघर चुनाहन, तहसील बल्ह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


चारों घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बीएसएल थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। सभी किसी काम से चुनाहन आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें