फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़्। त्यूणी से हाटकोटी की तरफ आ रहा एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरकेश चौहान निवासी दखड़ानटू के बगीचे में काम करने वाले यूपी निवासी विवेक और दीपक शनिवार सुबह गोबर की खाद लाने के लिए टेंपो में त्यूणी गए थे।
विज्ञापन

टेंपो को राजपाल (23) निवासी ततियाना जिला सिरमौर चला रहा था। रविवार दोपहर करीब एक बजे धर्माना के समीप चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। टेंपो सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे जा गिरा। हादसे में चालक राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विवेक और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। डीएसपी रोहडू चमन लाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें