फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों में टक्कर से महिला की मौत, एक घायल

Sun, 13 Dec 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट के अपर भांवला चौक के पास रविवार दोपहर बाद डेढ़ बजे दो कारों की जोरदार भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई और तीन जख्मी हुए हैं। इनमें दोनों कारों के चालक और एक युवती शामिल है। घायलों को जाहू के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार रविवार को सोलन के सपाटू का कमल किशोर कश्यप अपनी पत्नी संतोष कश्यप के साथ कार में सरकाघाट की ओर आ रहा था। अपर भांवला के पास उनकी कार को विपरीत दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी।

कार को कृपा राम निवासी भांवला चला रहा था। कार में कृपा राम की 27 वर्षीय बेटी भी सवार थी। कृपा राम अपनी बेटी के साथ सुंदरनगर शादी समारोह में जा रहे थे। दोनों कारों की जोरदार भिड़ंत में संतोष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कमल किशोर कश्यप, कृपा राम व उसकी बेटी घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कारों से घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट भेज दिया है।

डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि कार चालक कृपा राम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें