फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर जिले के विकास खंड झंडूता के अंतर्गत समोह में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार एचपी 69ए- 0818 समोह के समीप अचानक अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में बलवीर निवासी चंगर ने कहा है कि वह मोटर साइकिल पर गुजर रहा था। जैसे ही वह समोह के करीब पहुंचा तो कार खाई में गिरी हुई थी। मृतक की पहचान योगेश निवासी चंगर के रूप में हुई है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

खड्ड में मिला महिला का शव

रोहड़ू के टिक्करी गांव के नीचे दोगड़ा खड्ड से महिला का अर्धनग्न शव मिला है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेने के बाद विशेषज्ञ की राय व फोरेंसिक जांच के लिए शिमला भेज दिया। महिला नेपाली मूल की है। अभी तक उसकी ठीक ढंग से पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को सूचना मिली कि दोगड़ा खड्ड के किनारे एक महिला का शव पड़ा है।

मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस को पता चला कि नेपाली मूल के मृतक महिला एक साथी के साथ कुछ दिन पहले यहां के एक बागवान के पास काम करने के लिए आई थी। इसके बाद दोनों कुछ दिन काम करने के बाद यहां से कहीं निकल गए थे। उसी महिला का शव अब खड्ड से बरामद हुआ।

महिला का साथी अभी तक लापता है। महिला की उम्र करीब 45 से 50 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस को महिला की हत्या की संभावना लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया। यहां से विशेषज्ञों की राय व फोरेंसिक जांच के लिए शव को शिमला भेजा दिया गया। प्राथमिक जांच में पुलिस को महिला की मौत के कारण का पता नहीं चल रहा है। डीएसपी कमल किशोर ने मामले की पुष्टि की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें