फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो-ट्रक में जोरदार टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Fri, 31 May 2019 09:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

कुठेड़ा खैरला में शुक्रवार दोपहर बाद बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादरे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान ध्रुव पठानिया पुत्र राज सिंह निवासी मटौर कांगड़ा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


उसके साथ बोलेरो में सवार बाबू पुत्र रमेश चंद निवासी नगरोटा बगवां और क्षितिज पुत्र वीके धीमान निवासी कांगड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार अंब से कांगड़ा के लिए जा रहे थे। लगभग दो किलोमीटर दूर अंब-हमीरपुर मार्ग पर कुठेड़ा खैरला में वे हादसे के शिकार हो गए। घायलों को लोगों की मदद से अंब अस्पताल पहुंचाया गया।

ट्रक की टक्कर से बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के ब्यान दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें