फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सोलन पुलिस ने कुल्लू के आनी में पकड़ी पांच करोड़ की चरस, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 May 2024 06:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

पुलिस ने सोलन में एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर जिला कुल्लू से 36 किलो उच्च गुणवत्ता चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन
पांच करोड़ की चरस के साथ एक गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन पुलिस ने कुल्लू के आनी क्षेत्र में 37 किलो हाई क्वालिटी चरस बरामद की है। इसकी राष्ट्रीय बाजार में करीब पांच करोड़ कीमत बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस ने धर्मपुर क्षेत्र में एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद की है। आरोपी यह चरस सैंपल के तौर पर सोलन लेकर आया था। यह चरस हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, गोवा समेत अन्य राज्यों को भेजी जाती थी। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस गिरोह के आरोपी हरजीत सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी गांव फतेहपुर तहसील रामपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को 9 मई को सुबाथू-धर्मपुर रोड पर सेलेरियो गाड़ी में 1 किलो 30 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हरजीत एक बहुत बड़ा नशा तस्कर है। इसके खिलाफ अभी तक की जांच में हरियाणा के जिला झज्जर के बहादुरगढ़ सदर थाना में नशा तस्करी का केस दर्ज है। हरजीत को अदालत से 5 दिन की पुलिस हिरासत पर लिया गया। पूछताछ पर पता चला कि आरोपी एक बहुत बड़ी डील फाइनल करने के लिए इस चरस को सैंपल के तौर पर ले जा रहा था। आरोपी यह चरस कहां से लाया था, इसके बारे में पता लगाया गया। इसके लिए पुलिस की डिटेक्शन सेल और धर्मपुर थाना की 19 सदस्यीय संयुक्त टीम ने आईपीएस अभिषेक कौंडल की अध्यक्षता में कुल्लू जिला के आनी क्षेत्र में दबिश दी। वहां से आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात जंगलों में घंटों ट्रैकिंग करके करीब 36 किलो हाई क्वालिटी चरस बरामद की है। इस ऑपरेशन में कुल 37 किलो चरस जब्त की गई है। हिमाचल प्रदेश के पिछले कुछ सालों की बहुत बड़ी खेप की बरामदगी में से एक है। यह ऑपरेशन करीब 29 घंटे तक चला। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें