फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: होमगार्ड की सेवानिवृत्ति पर माता की चौकी के साथ लगाया भंडारा , दुधारू गाय की भेंट

Thu, 20 Jun 2024 12:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी(हमीरपुर)

सार

हमीरपुर जिले के तहत पुलिस चौकी बिझड़ी की ओर से गुरुवार को होमगार्ड देशराज की सेवानिवृत्ति पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
बिझड़ी में होमगार्ड की सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के तहत पुलिस चौकी बिझड़ी की ओर से गुरुवार को होमगार्ड देशराज की सेवानिवृत्ति पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता की चौकी से हुई। पुलिस कर्मचारियों ने रथ में बैठाकर होमगार्ड देशराज को आयोजन स्थल पर पहुंचाया।

विज्ञापन


इस दौरान एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने उन्हें पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। पुलिस चौकी बिझड़ी के प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि होमगार्ड की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य पर पुलिस कर्मचारियों की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्यक्रम में माता की चौकी के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कर्मचारियों की और से होमगार्ड देशराज को भेंट स्वरूप दुधारू गाय भेंट की गई। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के कर्मचारी वर्षों तक सेवाएं देने के बाद भी पेंशन का लाभ नहीं ले पाते। ऐसे में होमगार्ड की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर होमगार्ड की टुकड़ियां मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें