फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन: सीएम जयराम बोले- जरूरत पड़ी तो हिमाचल में भी लगाएंगे नाइट कर्फ्यू

Sat, 25 Dec 2021 07:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जरूरत पड़ी तो दूसरे राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। शिमला के मालरोड पर भी अटल की प्रतिमा लगाई गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अटल के दूसरे घर प्रीणी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
सीएम जयराम ने अटल को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली में कहा कि प्रदेश में ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक भी मामला नहीं है। सरकार सतर्क है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो दूसरे राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। इससे पहले जयराम ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर मनाली में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा करीब 44 लाख रुपये से तैयार की गई है। शिमला के मालरोड पर भी अटल की प्रतिमा लगाई गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अटल के दूसरे घर प्रीणी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जारी किया नए साल का सरकारी कैलेंडर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नए साल का सरकारी कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर का प्रकाशन हिमाचल प्रदेश मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग ने किया है। मुद्रण और लेखन सामग्री विभाग की नियंत्रक प्रभा राजीव, सहायक नियंत्रक उमा शंकर, ईश्वर दास, कुलदीप चंद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें