ऊना क्षेत्र के भड़ोलियां खुर्द में ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार (62) निवासी टिक्कर राजपूतां जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा मृतक मानसिक रूप से परेशान था। जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार भड़ोलियां खुर्द में मंगलवार देर रात अंबाला से अंब अंदोरा आ रही डीएमयू ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे चौकी प्रभारी रंजीत सिंह, कांस्टेबल ऋषि कुमार, सुभाष चंद, सरोज कुमारी पर आधारित टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शव गृह पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
रेलवे चौकी प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।