क्षेत्र के गांव गिंडपुर में खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर झुलसी हुई महिला राजेंद्रा कुमारी ने दम तोड़ दिया है। 90 फीसदी तक बुरी तरह से झुलस चुकी महिला ने मंगलवार देर रात क्षेत्रीय अस्पताल ऊना अस्पताल में ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरूकर दी गई है। मंगलवार दोपहर पेश आए हादसे के दौरान गिंडपुर निवासी 55 वर्षीय राजेंद्रा कुमारी खाना बनाते समय चूल्हे में जल रही आग की चपेट में आ गई थी।
इससे वह करीब 90 फीसदी तक झुलस गई थी। महिला को उपचार के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया था। जहां एपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
मृतक का पति गणेश कुमार दिहाड़ी मजदूरी करता है। वहीं मृतका अपने पीछे एक लड़की को छोड़ गई है। डीएसपी अंब जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।