पार्टी पर धोखा देने के आरोप लगाने वाले चेतन बरागटा पर खन्ना ने जबरदस्त हमला बोला। कहा कि अगर वह इतने ही बड़े नेता हैं तो पार्टी के संसाधनों और नाम का इस्तेमाल करना बंद कर सीधे चुनाव मैदान में आएं। कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रत्याशी नीलम सरैइक के साथ है और उन्हें जिताने के लिए काम कर रहा है।
बता दें, जुब्बल-कोटखाई में अभी भी पार्टी के कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से चेतन बरागटा का प्रचार किया जा रहा है। यह सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पार्टी के हैं, लेकिन पार्टी के पदाधिकारी ही बागी बनकर उनका पार्टी के खिलाफ उपयोग कर रहे हैं।