बर्फबारी के बीच ऑफ रोड मोटर रैली करवाई गई। पंचायत कोकसर के जंखर फलोंग में ब्राउन बियर मोटर स्पोर्ट्स सोसायटी ने रैली का आयोजन किया। इसमें प्रदेश समेत बाहरी राज्यों के 35 वाहन चालकों ने प्रतिभा दिखाई।
शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश के लाहौल में प्रतिभागियों ने बर्फ की चादर पर चंद्रा नदी के तट पर ऑफ रोड ड्राइविंग के करतब दिखाए। मौका था विंटर स्टॉर्म कार्यक्रम का। इस दौरान बर्फबारी के बीच ऑफ रोड मोटर रैली करवाई गई। पंचायत कोकसर के जंखर फलोंग में ब्राउन बियर मोटर स्पोर्ट्स सोसायटी ने रैली का आयोजन किया। इसमें प्रदेश समेत बाहरी राज्यों के 35 वाहन चालकों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में लाहौल-स्पीति के एसपी मानव वर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सिस्सू हेलीपैड से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विंटर स्टॉर्म कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अक्षय और सुरेश राणा ने कहा कि विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम करवाया गया। इसमें देश-प्रदेश के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्थानीय संयोजक तनजिन मिरुपा ने कहा कि विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा रविवार को होगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान कोकसर पंचायत के प्रधान सचिन मिरुपा आदि उपस्थित रहे।