फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग: 30 अप्रैल तक जारी रहेगा ऑड-इवन फार्मूला

Fri, 29 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा में 30 अप्रैल तक ऑड-इवन फार्मूला जारी रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा में 30 अप्रैल तक ऑड-इवन फार्मूला जारी रहेगा। यह जानकारी उपायुक्त लाहौल-स्पीति विवेक भाटिया ने दी। बीआरओ के कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने कहा कि संगठन 1 और 2 मई को रोहतांग क्षेत्र में पूरा दिन बर्फ हटाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


हो सकता है कि इसके लिए उन्हें दर्रे पर दो दिन के लिए ट्रैफिक बंद करना पड़े। वह लाहौल-स्पीति प्रशासन से बैठक करने जा रहे हैं। कर्नल ने दावा किया है कि मौसम अनुकूल रहा तो 3 मई से मनाली-केलांग के बीच दोनों तरफ एक साथ ट्रैफिक बहाल किया जा सकता है।

उधर, रोहतांग दर्रा में वाहनों के रोज फंसने के बीच फैली एक अफवाह ने लाहौल घाटी के लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हालांकि, इस अफवाह को लाहौल-स्पीति प्रशासन और सीमा सड़क संगठन ने बाद में सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को लाहौल से कुल्लू-मनाली की तरफ रवाना हुए वाहनों को कोकसर रेस्क्यू पोस्ट पर रोका गया। इस दौरान टैक्सी चालकों को बताया गया कि रोहतांग दर्रा में दो दिन तक ट्रैफिक बंद रहेगा। यह खबर पूरे कुल्लू और लाहौल में आग की तरह फैल गई।

कई लोगों ने रोहतांग दर्रा होकर कुल्लू और लाहौल आने-जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। इस अफवाह के कारण कई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य जवाहर शर्मा ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति विवेक भाटिया और बीआरओ से संपर्क कर अफवाह से पर्दा उठाया। जवाहर शर्मा को उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन ने इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें