न्यायाधीश तरलोक चौहान ने प्रियंका को 4 सप्ताह के भीतर आवेदन का जवाब दायर करने के आदेश दिए हैं।
- फोटो : फाइल फोटो
हिमाचल हाईकोर्ट ने प्रियंका वाड्रा की शिमला के छराबड़ा स्थित जमीन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध न करवाने के मामले की सुनवाई 2 जून तक टाल दी है। प्रियंका की जमीन की जानकारी मांगने वाले प्रार्थी देवाशीष भट्टाचार्य ने आवेदन दायर कर कुछ दस्तावेज रिकॉर्ड पर लाने की गुहार लगाई है।
प्रार्थी का आरोप है कि प्रदेश सरकार जानबूझकर प्रियंका की जमीन से जुड़ी जानकारी छिपा रही है जबकि प्रियंका गांधी, राहुल गांधी व सोनिया गांधी की दिल्ली स्थित मांगी गई संपत्तियों की जानकारी दे दी गई है। उनका आरोप है कि छराबड़ा वाली जमीन को बेचने व खरीद करने की अनुमति में कोई न कोई फर्जीवाड़ा किया गया है।
केवल हिमाचल सरकार ही एसपीजी प्रोटेक्शन का बहाना बनाकर उसे जानकारी नहीं दे रही है। न्यायाधीश तरलोक चौहान ने प्रियंका को 4 सप्ताह के भीतर आवेदन का जवाब दायर करने के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका की छराबड़ा स्थित जमीन की जानकारी उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने सूचना आयोग के आदेशों पर रोक लगाई है। अब मामले की सुनवाई 2 जून को होगी।