फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध गोंपा से अष्टधातु की बेशकीमती तीन मूर्तियां और लाखों की नकदी चोरी

Wed, 31 Oct 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

पूह खंड के चांगरा बौद्ध गोंपा के मुख्य द्वार का ताला तोड़ शातिर अष्टधातु की बेशकीमती तीन मूर्तियां, दानपात्र, तीन किलो चांदी और लाखों की नकदी उड़ा ले गए। सोमवार देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। नमज्ञा पंचायत के टाशीगंग गांव बौद्ध गोंपा में चोरी की वारदात से लोग सहम गए हैं। 

विज्ञापन


शातिरों चोरों ने सैकड़ों साल पुरानी मंदिर में रखी जीतनू मिला रेपा की मूर्ति को भी तोड़कर निकालना चाहा, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। मंगलवार सुबह चोरी की पता चला। सुबह टाशी गांव की जोमो तेनवा पूजा अर्चना और दीया जलाने के लिए मंदिर पहुंची।


 
विज्ञापन

फिलहाल चोरों का पता नहीं लग सका

इस दौरान उसने गोंपा के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ देखा। उन्होंने इसकी पंचायत प्रधान नमज्ञा कारमा निमा नेगी को दी। प्रधान ने डीएसपी किन्नौर को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही किन्नौर पुलिस ने यंगथंग चौकी से टीम को घटनास्थल भेजा। पुलिस ने मंदिर में पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

फिलहाल चोरों का पता नहीं लग सका है। उधर, एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने बताया कि बौद्ध गोंपा में चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

हांगरंग वैली संघर्ष समिति अध्यक्ष शांता नेगी, उपाध्यक्ष रमेश नेगी, सचिव छेवांग दोर्जे नेगी, संजीव नेगी, पीडी नेगी, प्रेम नेगी और देव सिंह नेगी ने लोगों से जिले के मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें