फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसजी स्थापना दिवस: तरक्वाड़ी के ग्रुप कमांडर नरेश कुमार को पुलिस पदक

Sun, 17 Oct 2021 08:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)

सार

एक सहायक कमांडेंट के रूप में नरेश कुमार ने जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया। उन्होंने वीआईपी सुरक्षा और महत्वपूर्ण स्थापना के लिए विशेष कर्तव्य समूह में सेवा की।
विज्ञापन
ग्रुप कमांडर नरेश कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएसजी के 37वें स्थापना दिवस पर मानेसर स्थित ट्रेनिंग सेंटर में समारोह के दौरान उपमंडल भोरंज के तरक्वाड़ी निवासी ग्रुप कमांडर नरेश कुमार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और एनएसजी के महानिदेशक एमए गणपति ने पुलिस पदक दिया। नरेश कुमार 1996 बैच के सीआरपीएफ अधिकारी हैं। वर्तमान में ग्रुप कमांडर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड में हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व में सेवा की है।

विज्ञापन


एक सहायक कमांडेंट के रूप में उन्होंने जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया। उन्होंने वीआईपी सुरक्षा और महत्वपूर्ण स्थापना के लिए विशेष कर्तव्य समूह में सेवा की। वह कमांडेंट श्रीनगर, मेघालय में तैनात रहे और सीटीसी कोयंबटूर में तैनात रहते हुए अन्य बल कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। सेकेंड इन कमांड के रूप में उन्होंने असम के धेमाजी में उल्फा के खिलाफ कई सफल अभियानों का नेतृत्व किया। सहयोगी के रूप में उन्होंने 2013-2016 के दौरान छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में माओवादी विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया। 

श्रीनगर में खूंखार आतंकवादी बुरहान बानी के मारे जाने के बाद श्रीनगर में कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया। श्रीनगर के सबसे अशांत हिस्से में सैनिकों का नेतृत्व किया। श्रीनगर में रहते उन्होंने अमरनाथ की यात्रा 2016-2018 में यात्रियों को सुरक्षा कवच दिया। उन्हें तीन बार महानिदेशक के प्रशस्ति डिस्क से अलंकृत किया गया है। हाल में महानिदेशक ने सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें